फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drinker fire on child in varanasi

अमानवीयः मासूम ने खाने के लिए मांगे रुपये, शराबी ने मार दी गोली

Thu, 15 Nov 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Nov 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Drinker fire on child in varanasi
बाबूलाल - फोटो : amar ujala
बनारस के भरलाई स्थित दलित बस्ती का मासूम बाबूलाल शिवपुर स्थित सब्जी मंडी और देसी शराब ठेका के आसपास हर दिन भीख मांगता है। बुधवार को भी रात करीब साढ़े नौ बजे वह ठेका के पास शराब पी रहे लोगों से खाना खाने के लिए रुपये मांग रहा था। इसी बीच ठेका के बाहर शराब पी रहे काले रंग के मोटे से व्यक्ति ने फायर कर दिया। गोली बाबूलाल को लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


फायरिंग होने पर शराब पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई। शराब ठेका और आसपास की दुकानों के शटर धड़ाधड़ नीचे गिर गए। वहां से गुजर रहे सिकरौल निवासी आशीष से वारदात की जानकारी पाकर सामाजिक कार्यकर्ता अमन यादव की मदद से बाबूलाल को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली बाबूलाल के बाएं जबड़े पर और आरपार हो गई। सूचना पर शिवपुर और कैंट थानाध्यक्ष के साथ सीओ कैंट पहुंचे। एएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका के सेल्समैन सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। उधर, परिजनों ने बताया कि तीन भाई और दो बहन में बाबूलाल तीसरे नंबर का है। बड़ी बहन शादी करके अलग रहती है, जबकि बड़ा भाई बाऊलाल, बाबूलाल, छोटा भाई मंगल और चार साल की बहन साथ रहते हैं। मां-बाप की मौत के बाद सभी भीख मांग कर गुजर-बसर करते हैं।

शाम होते ही लग जाता है शराबियों का जमावड़ा

शिवपुर सब्जी मंडी में सुबह से लेकर शाम तक दुकानें लगी रहती हैं, लेकिन शाम होने के बाद मंडी में शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। देसी-अंग्रेजी शराब के साथ ही पास में ही बीयर का ठेका है। शराब पीने-पिलाने का दौर रात 12 बजे तक चलता है। इससे पहले मई में सारनाथ के रजनहिया में शराब ठेके के बाहर चखना के विवाद में बदमाशों ने गोली मार कर बसंता यादव और राजेश यादव की हत्या कर दी थी।

एसएसपी ने बुधवार दोपहर बाद शिवपुर थानाध्यक्ष के तौर पर दरोगा नागेश सिंह को तैनात किया। इसके कुछ घंटों बाद ही वारदात हो गई। इसे लेकर शिवपुर थाने के पुलिसकर्मियों में चर्चा रही कि नए साहब को आते ही सलामी मिल गई।

उधर, बाबूलाल को घटनास्थल से ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं आई। इस पर अमन उसे टोटो से लेकर दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। वहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाने के लिए भी एंबुलेंस नहीं मिली तो अमन उसे फिर टोटो से मंडलीय अस्पताल ले गए। मंडलीय अस्पताल में भी एंबुलेंस नहीं मिली तो फिर टोटो से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की ओर लेकर बढ़े। इसी बीच पुलिस की जीप मिली तो उससे बाबूलाल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed