{"_id":"694c1f4a342799c5b8901fab4e7f908d","slug":"drew-a-crowd-of-young-people-wanting-to-enroll-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले की चाहत में उमड़ी युवाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले की चाहत में उमड़ी युवाओं की भीड़
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में प्रवेश परीक्षाओं का दौर सोमवार से शुरू हो गया। दाखिले की चाहत में पहले ही दिन युवाओं की खासी भीड़ उमड़ी। दो पालियों में हुई बीए आनर्स (सोशल साइंस) और बीएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा में 43565 अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई।
विज्ञापन
वहीं, परीक्षा छूटने के बाद लंका चौराहे पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। भरी दोपहरी जाम में फंसे राहगीर घंटों बिलबिलाते रहे।
पहले दिन सुबह आठ से 10 बजे तक 28 केंद्रों पर बीए आनर्स (सोशल साइंस) की परीक्षा हुई, जिसमें 18541 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। वहीं, दूसरी पाली में बीएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा 36 केंद्रों पर हुई। इसमें 25024 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को दिक्कतें न हों इसके लिए परिसर में जगह-जगह पूछताछ केंद्र बनाने के साथ ही बस का संचालन कराया गया। कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीए आनर्स (सोशल साइंस) में बीएचयू परिसर में 460, महिला महाविद्यालय में 154, आर्य महिला पीजी कालेज में 307, वीकेएम कमच्छा में 200, बसंता कालेज, राजघाट में 169 और डीएवी में 261 सीटें हैं।
इसके अलावा राजीव गांधी बरकछा कैंपस में स्पेशल कोर्स में कुल 40 सीटें हैं। वहीं, बीएससी (कृषि) में बीएचयू परिसर में मात्र 123 सीटें हैं। मंगलवार को बीए आनर्स (आर्ट्स) और बीए-एलएलबी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।