{"_id":"616482c98ebc3e626846996d","slug":"drdo-and-bhu-will-work-in-strengthening-defense-sector-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: डीआरडीओ और बीएचयू रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने में करेंगे काम, अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की होगी अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: डीआरडीओ और बीएचयू रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने में करेंगे काम, अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की होगी अहम भूमिका
Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
बीएचयू परिसर स्थित सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर के पांचवें तल पर स्थापित अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का सोमवार को डीआरडीओ, बीएसईए जोन स्टार्टअप्स के अधिकारियों ने दौरा कर यहां स्टार्ट अप, होने वाले शोध कार्यों सहित अन्य जानकारी ली। रक्षा क्षेत्र में डीआरडीओ और बीएचयू के संयुक्त प्रयास से रक्षा क्षेत्र संबंधी तकनीकी, नवाचार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
केंद्र के निदेशक प्रो. सुजीत कुमार दुबे ने विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अर्जुन कुमार, निधि बंसल, प्रो. गोपाल नाथ, डॉ. एस साई कृष्णा, पीवी राजीव, मेनका तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन