फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drama and acting will be studied in Sampurnanand Sanskrit University

संपूर्णानंद संस्कृत विवि में होगी ड्रामा और अभिनय की पढ़ाई

Fri, 22 Jul 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Drama and acting will be studied in Sampurnanand Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री के छात्र जल्द ही ड्रामा और अभिनय की पढ़ाई कर सकेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत संस्कृत के विद्यार्थियों को कला व साहित्य का पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाएगा। शुक्रवार को निर्माता निर्देशक डॉ. कीर्ति कुमार आहूजा ने कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने फिल्म से जुड़े पाठ्यक्रम को शुरू करने पर चर्चा की।
विज्ञापन

अभिनेता गोविंदा के बड़े भाई डॉ. कीर्ति कुमार ने बताया कि संस्कृति एवं सूचना मंत्रालय के प्रयास से विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रम की पहल की जाएगी। निर्देशन, अभिनय, संगीत, नृत्य का ज्ञान छात्रों को दिया जाएगा। काशी की साहित्य-कला एवं संस्कृति का लाभ पूर्वांचल के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में मिलेगा। तीन महीने का पाठ्यक्रम संचालित करने की योजना है। कलाकारों व प्रशिक्षुओं को मुंबई या अन्य जगहों पर नहीं भटकना पड़ेगा। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कीर्ति कुमार का स्वागत किया। कुलपति ने बताया कि पूर्वांचल के मेधावी छात्र अभिनय, कला, पटकथा लेखन, संगीत सीखने मुंबई, पुणे या दिल्ली जाते हैं, नया पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद इन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शीघ्र ही विधिक रूप से नए पाठ्यक्रम के लिए अनुबंध किया जाएगा। इस दौरान एसके उपाध्याय, जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र, सोनी, सहायक कुलसचिव विजय चटर्जी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed