{"_id":"6a9dccad181321e36a0ba4a7","slug":"drains-will-be-cleaned-even-at-night-additional-pumps-will-be-installed-in-waterlogged-areas-varanasi-news-c-20-vns1056-1534713-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रात में भी होगी नालों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों में लगेंगे अतिरिक्त पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रात में भी होगी नालों की सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों में लगेंगे अतिरिक्त पंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे निपटने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने रात में भी नालों की विशेष सफाई कराने और सुसुवाही में अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने देखा कि बरसात के पानी के साथ तैरता कचरा और प्लास्टिक बहकर आ रहा है। यह नालों और नालियों के मुहाने को जाम कर रहा है। इससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल तैरता कचरा हटाने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने विवेकानन्दपुरम कॉलोनी, गिरी नगर कॉलोनी और महमूरगंज के साकेत नगर कॉलोनी का जायजा लिया। गिरी नगर में जलभराव देख जलकल विभाग को रात में नाले साफ करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने निर्देशित किया कि जल निकासी में कोई बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुसुवाही क्षेत्र के निवासियों को जलभराव से जल्द राहत मिलेगी। इसके लिए नगर आयुक्त ने मौके पर ही एक और अतिरिक्त पंप लगाने का निर्देश दिया। वर्तमान में नगर निगम विभिन्न पंपों के माध्यम से पानी निकालने का काम कर रहा है। निरीक्षण के दौरान पार्षद सुरेश पटेल, जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।