डॉ. रीना को काशीवासियों ने दी श्रद्धांजलि, सीबीआई जांच के द्वारा लोग मांग रहे इंसाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हाई प्रोफाइल केस डॉ. रीना हत्याकांड में आरोपी पति भले ही सलाखों के पीछे हो, लेकिन इंसाफ की दरकार पूरी काशी को है। इस मामले में बुधवार को काशीवासी डॉ. रीना सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
टैगोर टाउन की रहने वाली डॉ. रीना सिंह को बुधवार को कचहरी स्थित आंबेडकर चौराहे पर लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं एकत्र हो कर हाथों में तख्तियां लिए डॉ. रीना के लिए इंसाफ मांग रही हैं। साथ ही इस मामला की सीबीआई जांच कराने के लिए सभी ने एक स्वर में आवाज उठाई।
पुणे से आईं डॉ. रीना की बहन संध्या ने मंगलवार को काशीवासियों से इस श्रद्धांजलि सभा में आने की अपील की थी। संध्या ने कहा कि काशीवासी प्रण लें कि किसी और की बहन-बेटी के साथ उनकी बहन के जैसा हश्र न हो।
बीती दो जुलाई को डॉ. रीना की उनके घर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर पति डॉ. आलोक सिंह और सास-ससुर के खिलाफ कैंट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
25 जुलाई को डॉ. आलोक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा। रंगनाथ सिंह की पुलिस से मांग है कि प्रकरण में फरार चल रहे डॉ. आलोक के पिता ज्ञानप्रकाश सिंह और उनकी मां को भी गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही जिला जेल में डॉ. आलोक को विशेष सुविधाएं न मिले, यह पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुनिश्चित करें।