फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. reena singh death case father complaint from police for mobile phone in varanasi

डॉ. रीना के मौत की गुत्थी उलझी, पिता ने बेटी का मोबाइल गायब होने की शिकायत की

Sat, 06 Jul 2019 01:12 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 06 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Dr. reena singh death case father complaint from police for mobile phone in varanasi
पति के साथ डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में डॉ. रीना सिंह की मौत के मामले में हर रोज कुछ ना कुछ नई बातें सामने आ रही हैं। अब डॉ. रीना के पिता ने बेटी का मोबाइल गायब होने की शिकायत की है। पिता का मानना है कि रीना के मोबाइल से उसके मौत की गुत्थी सुलझ सकती है। 

विज्ञापन


टैगोर टाउन में रहने वाले इंडियन डेंटल एसोसिएशन की वाराणसी इकाई के सचिव डॉ. आलोक सिंह की पत्नी डॉ. रीना की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। पिता के द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप के मद्देनजर डॉ. रीना के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


साथ ही, कैंट थाने में डॉ. आलोक और उनके माता-पिता के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। रंगनाथ सिंह और उनके परिजनों के अनुसार डॉ. आलोक ऊंची पहुंच वाले हैं। उनके रिश्तेदार आईएएस हैं और पुलिस-प्रशासन में गहरी पैठ है। इस वजह से उन पर कैंट थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रीना सिंह की मौत के बाद उनका मोबाइल गायब है। रमरेपुर निवासी पिता रंगनाथ सिंह ने कैंट पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी का मोबाइल बरामद कर कब्जे में लिया जाए। डॉ. रीना की हत्या के संबंध में कैंट थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच में उनका मोबाइल अहम कड़ी साबित हो सकता है।

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर मुकदमे की विवेचना की जा रही है। पुलिस निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करेगी।

हैंड राइटिंग का सत्यापन नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट धुंधली

डॉ. रीना के कमरे से बुधवार को एक सुसाइड नोट मिला था और दावा किया गया था कि उन्होंने ही लिखा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की एक्सपर्ट से जांच कराएंगे।

इस संबंध में शुक्रवार को कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें चार्ज लिए हुए दूसरा दिन है। विवेचना एक अन्य इंस्पेक्टर कर रहे हैं और जल्द ही सुसाइड नोट को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि हमें जो प्रति मिली है वह काफी धुंधली है। एसएसपी कार्यालय से रिपोर्ट की ओरिजिनल प्रति लेकर इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed