फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Neerja Madhav was awarded the National Maithili Sharan Gupt Award

Varanasi News: डॉ. नीरजा माधव को राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान

Thu, 09 Jan 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dr. Neerja Madhav was awarded the National Maithili Sharan Gupt Award
- 26 जनवरी को भोपाल में दिया जाएगा सम्मान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव को मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2023 के लिए दिए जाने वाले इस सम्मान के तहत उन्हें पांच लाख रुपये और श्रीफल प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 26 जनवरी को भोपाल में रवींद्र भवन में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।

राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। प्रति वर्ष पूरे देश में किसी एक साहित्यकार को ये सम्मान दिया जाता है। इसके पूर्व भी डॉ. नीरजा माधव को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से साहित्य भूषण, यशपाल सम्मान, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी सम्मान, डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान, राष्ट्रीय साहित्य सर्जक सम्मान और सर्वोच्च महिला नागरिक सम्मान, नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनके उपन्यास और कहानियां विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में पढ़ाई जाती हैं। अभी हाल में ही भारत सरकार की ओर से डॉ. नीरजा माधव को शिक्षा मंत्रालय के लेखक सदस्य के रूप में नामित किया गया है। डॉ. नीरजा माधव प्रदेश सरकार की ओर से कबीर अकादमी की सदस्य भी नामित की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed