फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Neerja Madhav received Rajbhasha Gaurav Samman

गर्व के पल: डॉ. नीरजा माधव को मिला राजभाषा गौरव सम्मान, गृह मंत्रालय की ओर से की गई घोषणा

Thu, 21 Aug 2025 08:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

डॉ. नीरजा माधव ने बताया कि उन्होंने यह किताब ललित निबंध शैली में लिखी है। यह पुस्तक भारत की संस्कृति, परंपरा, पर्व-उत्सव, लोक जीवन के रंग और इन सबके पीछे छिपे माननीय मूल्यों के गूढ़ अर्थ का आइना है। 

विज्ञापन
Dr. Neerja Madhav received Rajbhasha Gaurav Samman
साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से इस साल का राजभाषा गौरव पुरस्कार साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव को प्रदान किया गया है। बुधवार को इसकी घोषणा की गई। डॉ. नीरजा को यह सम्मान उनकी कृति भारत का सांस्कृतिक स्वभाव के लिए दिया गया है। यह कृति 2024 में प्रकाशित हुई थी। 

विज्ञापन


संस्कृति, धर्म, कला, धरोहर को केंद्र में रखकर हिंदी में मौलिक पुस्तक लेखन के लिए यह पुरस्कार गृह मंत्रालय की ओर से दिया जाता है। डॉ. नीरजा माधव ने बताया कि उन्होंने यह किताब ललित निबंध शैली में लिखी है। यह पुस्तक भारत की संस्कृति, परंपरा, पर्व-उत्सव, लोक जीवन के रंग और इन सबके पीछे छिपे माननीय मूल्यों के गूढ़ अर्थ का आइना है। 
विज्ञापन


भारत में प्रचलित सभी सांस्कृतिक उत्सवों और लोक पर्वों के पीछे कोई न कोई वैचारिकी छिपी होती है। यह किताब उसी भारत के स्वभाव को समझाती है। 14 सितंबर को गुजरात के गांधीनगर में गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में यह पुरस्कार डॉ. नीरजा माधव को दिया जाएगा। उन्हें दो लाख रुपये, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed