फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Mamta has become the president of the NMO BHU unit.

Varanasi News: डॉ. ममता बनी एनएमओ बीएचयू इकाई की अध्यक्ष

Mon, 05 Jan 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mamta has become the president of the NMO BHU unit.
चिकित्सकों की संस्था नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) के बीएचयू इकाई की बैठक में आईएमएस के चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान बीएचयू इकाई का पुनर्गठन किया गया। डॉ. ममता को इकाई अध्यक्ष बनाया गया जबकि डॉ. आरएस मोरे और डॉ. दीपक मिश्रा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। आईएमएस बीएचयू के रुइया हॉस्टल में हुई बैठक में एनएमओ की बीएचयू इकाई में सचिव पद पर रामावतार मीणा, सह-सचिव मृत्युंजय मणि त्रिपाठी व मनस्वी सिंह बनाए गए। आयोजक तन्मय मीणा और शिवम सिंह और कोषाध्यक्ष हर्षिता और हर्षित बनाए गए। आईटी टोली में आर्याशी, रितु राज को शामिल किया गया। इसके अलावा वर्ग प्रतिनिधि में विभिन्न छात्र प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में आईएमएस निदेशक प्रो.एस एन संखवार,डॉ.विश्वंभर सिंह, डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. अतुल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed