फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr Feroz Khan will give service in arts faculty left svdv in bhu varanasi

बीएचयू: फिरोज ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय छोड़ा, कला संकाय में देंगे सेवा

Tue, 10 Dec 2019 10:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Dec 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Dr Feroz Khan will give service in arts faculty left svdv in bhu varanasi
फिरोज खान, बीएचयू(सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय(एसवीडीवी) में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान ने सोमवार देर शाम अपना पद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दिन में उन्हें बीएचयू प्रशासन की ओर से कला संकाय के संस्कृत विभाग और आयुर्वेद संकाय के संहिता एवं संस्कृत विभाग के नियुक्ति पत्र दिए गए।

विज्ञापन


डॉ. फिरोज ने आयुर्वेद के बजाय कला संकाय के संस्कृत विभाग में सेवा देने का निर्णय लिया है। एसवीडीवी में डॉ. फिरोज की नियुक्ति के बाद विरोध में सात नवंबर से छात्रों का एक वर्ग आंदोलनरत रहा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार डॉ. फिरोज के एसवीडीवी से इस्तीफे की जानकारी संकाय के शिक्षकों को देर शाम मिली जब संकाय के कुछ शिक्षक कुलपति से मिलने उनके आवास पर गए थे। अब कला संकाय के संस्कृत विभाग में ही डॉ. फिरोज अपनी सेवाएं देंगे। हालांकि इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा टली
उधर, बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय(एसवीडीवी) में डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को प्रशासन एसवीडीवी में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को टाल दिया। ये परीक्षाएं मंगलवार से होनी थीं।

बीएचयू प्रशासन को ये सेमेस्टर परीक्षाएं दूसरी बार टालनी पड़ी हैं। इससे पहले संकाय की सेमेस्टर परीक्षा 5 दिसंबर से होनी थी, लेकिन छात्रों के विरोध को देखते हुए 29 नवंबर को परीक्षा टालते हुए प्रशासन ने 10 दिसंबर से परीक्षा कराने के लिए नया टाइम टेबल जारी किया था। लेकिन सोमवार को प्रशासन ने छात्रों के प्रदर्शन की वजह से एक बार फिर से अगले आदेश तक परीक्षा टालनी पड़ी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed