फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dr. Aditya of IIT BHU Becomes the First Scientist to Become an INSA Young Associate.

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के डॉ. आदित्य आईएनएसए के यंग एसोसिएट बनने वाले पहले वैज्ञानिक

Fri, 22 May 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dr. Aditya of IIT BHU Becomes the First Scientist to Become an INSA Young Associate.
आईआईटी बीएचयू के वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार पाधी साल 2026 के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी आईएनएसए यंग एसोसिएट के लिए चयनित हुए हैं। यह सम्मान पाने वाले वह आईआईटी बीएचयू के एकमात्र वैज्ञानिक हैं। प्रोटीन इंजीनियरिंग पर उनका काम है। स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पाधी का चयन बायोमॉलिक्यूलर, स्ट्रक्चरल बायोलॉजी एंड ड्रग डिस्कवरी (बायोकैमिस्ट्री, बायोफिजिक्स, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, स्ट्रक्चरल बायोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, सिस्टम बायोलॉजी) श्रेणी में हुआ है। इस साल वर्ष इस श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले डॉ. पाधी एकमात्र शोधकर्ता हैं। डॉ. पाधी का शोध कार्य इन्हीं सेक्टर में है। उनके शोध में प्रोटीन डिजाइन, मॉलिक्यूलर डायनेमिक्स सिमुलेशन, मशीन लर्निंग, म्यूटेशनल मैपिंग और प्रेडिक्टिव मॉडलिंग जैसी हाईटेक तकनीक का उपयोग कर रोगों की कार्यप्रणाली, रोगजनकों के विकास, एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध और बायो-मॉलिक्यूलर इंटरैक्शन का अध्ययन किया जाता है, कोविड वायरस के साथ ही कई संक्रामक रोगों के इलाज पर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed