फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dowry harassment case registered against seven people including husband in Ballia

घर छोड़ दिया पर जालिमों ने पीछा नहीं छोड़ा: दहेज के लिए विवाहिता का करते थे शोषण, पति समेत सात पर केस दर्ज

Wed, 25 Oct 2023 10:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: श्याम जी. Updated Wed, 25 Oct 2023 10:56 PM IST
सार

बलिया जिले में विवाहिता की शिकायत पर पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 

विज्ञापन
Dowry harassment case registered against seven people including husband in Ballia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बलिया की उभांव थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। गाजीपुर के सैदपुर कटघरा निवासी चांदनी विश्वकर्मा में शिकायत में बताया कि उनकी शादी 26 फरवरी 2022 को नन्द जी शर्मा निवासी बेल्थरा रोड मार्केट रेलवे स्टेशन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद  ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। साथ ही ताना देने और शोषण करना शुरु कर दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित चांदनी विश्वकर्मा ने बताया कि मारपीट और शोषण से परेशान होकर पति के साथ छत्तीसगढ़ रायपुर चली गयी। वहां भी सास, ससुर, ननद व ननदोई पहुंचकर उत्पीड़न करने करने लगे। पति आए दिन मारपीट व तलाक की धमकी देने लगे। चांदनी की शिकायत प पुलिस ने पति नंदजी शर्मा, ससुर दिनेश शर्मा, सास, ननद पूजा शर्मा, ननदोई सतीश शर्मा, ननद रेनु शर्मा, ननदोई अशोक शर्मा पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed