{"_id":"612d2a968ebc3e79ed5f6b2f","slug":"doubling-project-to-be-completed-by-october-2023-varanasi-news-vns6088500129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर 2023 तक पूरी होगी दोहरीकरण परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर 2023 तक पूरी होगी दोहरीकरण परियोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मार्ग से प्रयागराज का सफर अब और कम समय में तय किया जा सकेगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रेल विकास निगम लिमिटेड दोहरीकरण परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है। अक्तूबर 2023 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। कुल 1293.72 करोड़ रुपये पहले से स्वीकृत हैं। इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर एक रेलवे ब्रिज भी बनाया जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग पर कुल 23 यात्री ट्रेन और 15 मालगाड़ी का संचालन हो रहा है। दोहरीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए रविवार को महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी और मंडल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। परियोजना चार फेज में पूरी होगी। प्रथम फेज में बनारस जंक्शन से ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन तक कुल 57 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया है। 43 किलोमीटर के दूसरे फेज में ज्ञानपुर-रामनाथपुर का काम चल रहा है। जिसके बाद 11 किलोमीटर रामनाथपुर-झूंसी और नौ किलोमीटर झूंसी-प्रयागराज का काम होगा।
दोहरीकरण परियोजना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ज्ञानपुर-रामनाथपुर को मार्च 2022 और गंगा पर रेलवे ब्रिज सहित प्रयागराज तक अक्तूबर 2023 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
- रामाश्रय पांडेय, मंडल रेल प्रबंधक
विज्ञापन
दोहरीकरण परियोजना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ज्ञानपुर-रामनाथपुर को मार्च 2022 और गंगा पर रेलवे ब्रिज सहित प्रयागराज तक अक्तूबर 2023 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- रामाश्रय पांडेय, मंडल रेल प्रबंधक