फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Door to door knock to prevent communicable disease and corona

संचारी रोग व कोरोना से बचाव के लिए घर-घर दस्तक

Sat, 16 Apr 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Door to door knock to prevent communicable disease and corona
संचारी रोगों के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर दस्तक अभियान शुरू किया है। शुक्रवार से जनता को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के साथ ही कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। 30 अप्रैल तक प्रशिक्षित आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमारियों के बचाव व उपचार के संबंध में जानकारी देंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने में क्षेत्रीय कार्यकर्ता आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, स्कूल शिक्षक और ग्राम प्रधान/ग्राम विकास अधिकारी की अहम भूमिका है। घर-घर भ्रमण कर जानकारी देंगी कि क्या करना है, क्या नहीं करना है ताकि समय रहते सही उपाय अपनाने के लिए जागरूक बनें। बुखार के रोगियों का सरकारी अस्पताल में त्वरित तथा सही उपचार कराने पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन

चोलापुर व मुनारी गांव पहुंचे नोडल अधिकारी
अभियान के तहत शुक्रवार को नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. एसएस कन्नौजिया ने चोलापुर ब्लॉक के मुनारी गांव का निरीक्षण किया। जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पांडेय ने विद्यापीठ ब्लॉक के केशरीपुर गांव का निरीक्षण किया। संचारी रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए कहीं भी ज्यादा दिन तक पानी जमा न होने और उसके निस्तारण की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर रहेगा ध्यान
बुखार के रोगियों की सूची
आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों की सूची
क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची
कुपोषित बच्चों की सूची
ऐसे मकानों की सूची जहां मच्छरों का लार्वा पाया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed