फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Door to door garbage collection started with QR code monitoring from command center of Varanasi smart city

Varanasi: क्यूआर कोड से डोर टू डोर कूड़ा उठान की सुविधा शुरू, स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से होगी निगरानी

Sat, 21 Oct 2023 12:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

वाराणसी में लगभग 2.20 लाख भवनों में बारकोड लगाने की कार्रवाई को आगामी दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। मेयर ने बताया कि बताया कि इस सुविधा को लागू करने वाला प्रदेश का पहला नगर निगम वाराणसी बना है।

विज्ञापन
Door to door garbage collection started with QR code monitoring from command center of Varanasi smart city
क्यूआर कोड का मेयर और नगर आयुक्त ने किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्यूआर कोड से डोर टू डोर कूड़ा उठान की सुविधा वाराणसी में शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। दुर्गाकुंड वार्ड नंबर 27 के गुरूधाम कॉलोनी से मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने इस सुविधा का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इस सुविधा को लागू करने वाला प्रदेश का पहला नगर निगम वाराणसी बना है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से इसकी निगरानी की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस योजना को भेलूपुर जोन के गुरूधाम कॉलोनी के लगभग 6000 भवनों से शुरू किया गया। इसे कमांड सेंटर से जोड़ दिया गया है। इस प्रक्रिया में जिस भी भवन से जैसे ही कूड़ा उठेगा बार कोड तत्काल स्कैन करेगा। कूड़ा उठान का मैसेज भवन स्वामी के मोबाइल पर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

2.20 लाख भवनों में लगेगा बारकोड

यदि गलत मैसेज आता है तो भवन स्वामी की ओर से यह पकड़ में आ जायेगा कि कूड़ा नहीं उठा है। इस समस्त प्रक्रिया की मानीटरिंग सीधे कमांड सेंटर से की जाएगी। मेयर ने कहा कि नागरिकों की सुविधाओं के लिये यह व्यवस्था लागू की गई है। वाराणसी में लगभग 2.20 लाख भवनों में बारकोड लगाने की कार्रवाई को आगामी दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण के समय एक भवन का कूड़ा जैसे ही उठाया गया, उस भवन के बार कोड ने स्कैन कर मैसेज भवन स्वामी को कूड़ा उठान का मैसेज प्राप्त हुआ। जिस पर उनकी ओर से इस कार्य की सराहना की गई। नगर आयुक्त ने क्षेत्र की जनता को बताया कि गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा को अलग अलग रखने केलिए डस्टबिन लेकर गाडिय़ां आएंगी।

कूड़ा उठान के साथ ही उपभोक्ता केपंजीकृत मोबाइल नंबर पर कूड़ा उठ गया है का मैसेज आ जाएगा। इसके अलावा कूड़ा उठान के यूजर चार्ज कलेक्शन की जानकारी भी नगर निगम को मिल जाएगी। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर एनपी सिंह, वाराणसी वेस्ट साल्यूशंस केप्रोजेक्ट हेड अनुज भाटी, क्षेत्रीय पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed