फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   doon express escape form accident at jaunpur in uttar pradesh

जौनपुर में बचा बड़ा हादसा, पलटने से बची दून एक्सप्रेस, रेल पटरी टूटी देख दौड़ पड़ा गेटमैन

Tue, 13 Nov 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Tue, 13 Nov 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
doon express escape form accident at jaunpur in uttar pradesh
- फोटो : demo

यूपी के जौनपुर जिले में मंगलवार सुबह तकरीबन पौने सात बजे गेटमैन की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस ट्रेन पलटने से बच गई।

विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर गोड़िला फाटक के समीप रेल पटरी टूटी मिली। गेटमैन ने दौड़ते हुए सात सौ मीटर दूर जाकर ट्रेन को रोकी। रेल ट्रैक टूटने से कई ट्रेनें विलम्ब हो गयी। रेलवे ट्रैक सही होने पर डेढ़ घंटे के बाद संचालन शुरू किया जा सका।
विज्ञापन


जौनपुर में गोड़िला रेलवे क्रासिंग के गेट संख्या 65सी से सौ मीटर की दूरी पर टूटी रेल पटरी को देखकर अपने खेत में जा रहे ताखा शिवपुर गांव निवासी राजकुमार चौहान ने गेटमैन चन्द्रशेखर यादव को सूचना दी। तब तक गेटमैन ट्रेन संख्या 13010 लखनऊ से शाहगंज की ओर आने वाली दून एक्सप्रेस को पास कराने के लिए गेट बंद कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में गेटमैन पटरी पर दौड़ते हुए सात सौ मीटर दूर पहुंचा। वहां पटाखा लगाकर दून एक्सप्रेस को रोका। साथ ही घटना की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे अधिकारियों ने ट्रैक मरम्मत का काम शुरू किया।

पुरस्कृत किया जाएगा

ट्रैक सही होने पर एक घंटे 10 मिनट के बाद दून एक्सप्रेस को शाहगंज की ओर रवाना किया गया। इस दौरान शाहगंज से फैजाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन किसान एक्सप्रेस को शाहगंज स्टेशन पर रोक दिया गया गया था।

वहीं बरेली से वाराणसी की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को मालीपुर में रोका गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सूचना देने वाले  राजकुमार चौहान को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed