फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   donetion by girls

पुलिस अंकल, यह पैसा लीजिए... किसी की मदद कर देना

Wed, 22 Apr 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
donetion by girls
वाराणसी। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एलकेजी और कक्षा छह में पढ़ने वाली दो सगी बहनें जैतपुरा थाने पहुंची। दोनों ने 2500 रुपये इंस्पेक्टर जैतपुरा को थमाते हुए कहा कि अंकल किसी की मदद कर दीजिएगा। इंस्पेक्टर जैतपुरा बच्चियों की बातें सुनकर शाबाशी दी। देते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि वह थाने पर बैठे थे। तभी उस्मानपुरा मोहल्ले की एलकेजी में पढ़ने वाली इकरानुर और कक्षा छह की छात्रा तलबीयानुर पिता के साथ आईं। बहनों ने कहा कि उन्होंने टीवी में देखा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सब लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। दोनों ने पापा-मम्मी और रिश्तेदारों से मिले हुए 2500 रुपये बचा कर रखी हैं और किसी की मदद के लिए देना चाहती हैं। इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बच्चियों को अच्छी सीख देने के लिए पिता अब्दुल सलाम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed