फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Donate Blod And Save Life

जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का महादान

Sun, 05 Jun 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 05 Jun 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
आइए संकल्प लें लोगों की जिंदगी बचाने का। रक्तदान के जरिए आप किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर 14 जून को लहुराबीर स्थित आईएमए परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रक्तदान कर आप भी महादानी बन सकते हैं। आप जानते हैं समय से रक्त न मिलने पर जिंदगी नहीं बच पाती। ऐसे में आइए हम-आप सभी मिलकर रक्तदान के इस अभियान को सफल बनाने के लिए कदम आगे बढ़एं।
विज्ञापन


आमतौर पर लोगों में डर बना रहता है कि रक्त देने से शरीर में कमजोरी आ सकती है। विकृतियां घेर सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। डॉ.सुबोध समद्दार बताते हैं कि रक्तदान करने से सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता।  अलबत्ता, आपके इस प्रयास से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सकती है। शहर के ही अस्पतालों में बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें खून की जरूरत पड़ने पर उनकी यह आवश्यकता पूरी नहीं हो पाती। उनके पास डोनर न होने की वजह से कभी-कभी जान बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोगों की मदद कर आप पुण्य के भागी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed