फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dog Terror nagar nigav varanasi will build shelter home for dogs in Lalpur Aade work will start from next week

Dog Terror: लालपुर ऐड़े में कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाएगा नगर निगम, अगले सप्ताह से शुरू होगा काम; जानें खास

Sat, 23 Aug 2025 06:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 06:03 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नगर निगम वाराणसी में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाएगा। सदन की बैठक में इस पर विमर्श करते हुए मुहर लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
Dog Terror nagar nigav varanasi will build shelter home for dogs in Lalpur Aade work will start from next week
नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: नगर निगम अगले सप्ताह से लालपुर ऐड़े में आवारा कुत्तों के लिए दो एकड़ में शेल्टर होम का निर्माण करेगा। इससे जुड़ी प्रक्रिया नगर निगम ने शुरू कर दी है। इससे पहले कुछ अलग-अलग शहरों में चल रहे शेल्टर होम का अध्ययन किया जाएगा ताकि इसे बेहतर ढंग से चलाया जा सके। पिछले सप्ताह नगर निगम की सदन बैठक में भी इस पर मुहर लग चुकी है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी पूरे देश में शेल्टर होम बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अभी नगर निगम की ओर से पकड़े जाने वाले कुत्तों का बंधियाकरण कर उन्हें छोड़ दिया जाता है। अब उन्हें स्थायी रूप से रखने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। लालपुर ऐड़े में जमीन को चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। अब तक शहर के 253 लोगों ने ही पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराया है जबकि 5000 से ज्यादा कुत्तों को पाला गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि 17 अक्तूबर तक हर हाल में कुत्तों का पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि दो एकड़ में शेल्टर होम तैयार करेंगे। नोएडा में भी शेल्टर होम चल रहा है। वहां विजिट कर उसका मॉडल भी देखेंगे। बाकी कुछ और जगहों पर देखेंगे, फिर इसे सफल तरीके से चलाया जााएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed