{"_id":"655f9cf7961b8a27110fc884","slug":"documentary-will-be-made-on-this-person-resident-of-azamgarh-know-why-varanasi-news-c-258-1-svns1001-7748-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आजमगढ़ निवासी इस व्यक्ति पर बनेगी डाक्यूमेंट्री, पूरे विश्व में भेजी जाएगी, पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आजमगढ़ निवासी इस व्यक्ति पर बनेगी डाक्यूमेंट्री, पूरे विश्व में भेजी जाएगी, पढ़ें ये खबर
Fri, 24 Nov 2023 08:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 08:09 AM IST
सार
वीरेंद्र ललित ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। 24 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। कहा कि हरि कृत संस्था विशेष रूप से विश्व में वृद्ध लोगों को काम की बातें भेजती जाती हैं।
विज्ञापन
film shooting
- फोटो : demo
विस्तार
दिल्ली से हरि कृति नामक संस्था की तीन सदस्यीय टीम फिल्म डायरेक्टर व कैमरा मैन वीरेंद्र ललित के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मुबारकपुर नगर के भगतपुरा मोहल्ला पहुंची। टीम ने लालबिहारी मृतक से मुलाकात की और उनके संगठन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
वीरेंद्र ललित ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। 24 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। कहा कि हरि कृत संस्था विशेष रूप से विश्व में वृद्ध लोगों को काम की बातें भेजती जाती हैं। इस तरह मृतक संघ के अध्यक्ष लाल बिहारी मृतक से जीवित मृतक की डाक्यूमेंट्री तैयार कर पूरे विश्व में भेजी जाएगी। लाल बिहारी मृतक ने टीम को जानकारी देते हुए बताया कि जीवित मृतक की समस्याओं से पीड़ित हजारों लोगों को न्याय दिलाया है। मृतक संघ 1976 से अब तक काम कर रहा है। सर्वे कराया जाय तो अभी लाखों लोग जीवित मृतक मिल जाएंगें। टीम का नेतृत्व कर रहे वीरेंद्र ललित के साथ में दिल्ली से कुलदीप सिंह व विनोद रावत भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन