फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors strike in BHU Hospital no operations conducted in six OT and 64 patients admitted

Doctors Strike : बीएचयू में हड़ताल का असर, छह OT में नहीं हुए ऑपरेशन, महज 64 मरीज हुए भर्ती

Wed, 14 Aug 2024 09:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 Aug 2024 09:41 AM IST
सार

कोलकाता मर्डर केस को लेकर बीएचयू में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सात ओटी में ऑपरेशन की संख्या शून्य रही। वहीं ओपीडी में कंसल्टेंट ने मरीज देखे।इस दौरान बाहर भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
Doctors strike in BHU Hospital no operations conducted in six OT and 64 patients admitted
बीएचयू अस्पताल के रेडियोथेरेपी ओपीडी में सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के विरोध में आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट की हड़ताल का असर पहले दिन ही देखने को मिला। कंसल्टेंट ने ओपीडी में बैठकर मरीज को देखा, लेकिन रेजिडेंट के न बैठने से ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। हड़ताल की वजह से 14 ओटी में सात में एक भी ऑपरेशन नहीं हुए जबकि सात में 47 ऑपरेशन हुए। केवल 64 मरीज ही भर्ती हो सके जबकि बीएचयू अस्पताल से 97 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, ट्रॉमा सेंटर में भी रेजिडेंट ने मरीजों को नहीं देखा और हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में मंगलवार मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरोलॉजी, चर्म रोग विभाग, टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट की ओपीडी के साथ ही कार्डियोलॉजी, एमसीएच विंग में चलने वाली ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी स्कैन में रेजिडेंट ने सहयोग नहीं किया। इस वजह से केवल 174 जांच हो सकी। रेजिडेंट ने बताया कि बुधवार से दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय, आयुर्वेद संकाय के रेजिडेंट भी हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में 4019 का ही पंजीकरण

सामान्य दिनों में अस्पताल में पांच हजार मरीजों का पर्चा काउंटर पर पंजीकरण होता है जबकि एक हजार से अधिक मरीज फॉलोअप ओपीडी में पहले का पर्चा लेकर आते हैं। इधर, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन नई दिल्ली के आह्वान पर हड़ताल के कारण ओपीडी में 4019 मरीजों का पंजीकरण ही हो सका।

ओपीडी हॉल में खाली रहीं कुर्सियां
ओपीडी हॉल में रखी कुर्सियां जो सामान्य दिनों में भरी रहती हैं, उसमें मंगलवार को कई कुर्सियां खाली रहीं। हड़ताल से कुछ मरीज नहीं आए, वहीं जो आए उन्हें भी दिखाने में परेशानी हुई। कुछ मरीज बाद में आने की बात कहकर निराश लौट गए।

अस्पताल में दोपहर एक बजे रेडियोथेरेपी विभाग में ओपीडी का दरवाजा बंद रहा तो कार्डियोलॉजी विभाग में केवल एक कंसल्टेंट ने ही मरीजों को देखा। उधर, सीसीआई लैब के जांच काउंटर पर भी सामान्य दिनों में लाइन लगी रहती है, लेकिन मंगलवार को सन्नाटा माहौल रहा। दो से तीन लोग ही काउंटर पर सैंपल जमा करते दिखे।

निकाला कैंडल मार्च, आज नुक्कड़ नाटक करेंगे

रेजिडेंट ने आईएमएस बीएचयू के न्यू लेक्चर थियेटर में बैठक कर रणनीति पर चर्चा की। हड़ताल को जारी रखने पर फैसला हुआ। मंगलवार शाम को भी आईएमएस बीएचयू के गेट से कैंडल मार्च निकालकर कोलकाता की घटना के दोषियों पर ठोस कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि मांग पूरी न होने तक हड़ताल को जारी रखेंगे। बुधवार को रेजिडेंट ओपीडी हॉल में नुक्कड़ नाटक करेंगे।

यह भी जानें
भर्ती मरीज                      64
डिस्चार्ज                          97
इमरजेंसी ओपीडी             274
ऑपरेशन                        47
रेडियोलॉजी में कुल जांच    174
सीसीआई में जांच              6491
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed