Doctors Strike : बीएचयू में हड़ताल का असर, छह OT में नहीं हुए ऑपरेशन, महज 64 मरीज हुए भर्ती
कोलकाता मर्डर केस को लेकर बीएचयू में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सात ओटी में ऑपरेशन की संख्या शून्य रही। वहीं ओपीडी में कंसल्टेंट ने मरीज देखे।इस दौरान बाहर भीड़ लगी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के विरोध में आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट की हड़ताल का असर पहले दिन ही देखने को मिला। कंसल्टेंट ने ओपीडी में बैठकर मरीज को देखा, लेकिन रेजिडेंट के न बैठने से ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। हड़ताल की वजह से 14 ओटी में सात में एक भी ऑपरेशन नहीं हुए जबकि सात में 47 ऑपरेशन हुए। केवल 64 मरीज ही भर्ती हो सके जबकि बीएचयू अस्पताल से 97 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, ट्रॉमा सेंटर में भी रेजिडेंट ने मरीजों को नहीं देखा और हड़ताल पर रहे।
बीएचयू अस्पताल में मंगलवार मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरोलॉजी, चर्म रोग विभाग, टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट की ओपीडी के साथ ही कार्डियोलॉजी, एमसीएच विंग में चलने वाली ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी स्कैन में रेजिडेंट ने सहयोग नहीं किया। इस वजह से केवल 174 जांच हो सकी। रेजिडेंट ने बताया कि बुधवार से दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय, आयुर्वेद संकाय के रेजिडेंट भी हड़ताल पर रहेंगे।
ओपीडी में 4019 का ही पंजीकरण
ओपीडी हॉल में खाली रहीं कुर्सियां
ओपीडी हॉल में रखी कुर्सियां जो सामान्य दिनों में भरी रहती हैं, उसमें मंगलवार को कई कुर्सियां खाली रहीं। हड़ताल से कुछ मरीज नहीं आए, वहीं जो आए उन्हें भी दिखाने में परेशानी हुई। कुछ मरीज बाद में आने की बात कहकर निराश लौट गए।
अस्पताल में दोपहर एक बजे रेडियोथेरेपी विभाग में ओपीडी का दरवाजा बंद रहा तो कार्डियोलॉजी विभाग में केवल एक कंसल्टेंट ने ही मरीजों को देखा। उधर, सीसीआई लैब के जांच काउंटर पर भी सामान्य दिनों में लाइन लगी रहती है, लेकिन मंगलवार को सन्नाटा माहौल रहा। दो से तीन लोग ही काउंटर पर सैंपल जमा करते दिखे।
निकाला कैंडल मार्च, आज नुक्कड़ नाटक करेंगे
यह भी जानें
भर्ती मरीज 64
डिस्चार्ज 97
इमरजेंसी ओपीडी 274
ऑपरेशन 47
रेडियोलॉजी में कुल जांच 174
सीसीआई में जांच 6491