फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors at the CHC saved a patient's life by administering thrombolysis therapy

Varanasi News: सीएचसी पर थ्रॉम्बोलाइसिस थेरेपी देकर डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान

Wed, 19 Nov 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Doctors at the CHC saved a patient's life by administering thrombolysis therapy
जिले के सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले हृदयाघात (हार्ट अटैक) के मरीजों को तुंरत उपचार मिल रहा है। यहां गंभीर मरीजों को थ्रॉम्बोलाइसिस थेरेपी देकर उनकी जान बचाई जा रही है। इसके तहत सीएचसी दुर्गाकुंड में एक 70 वर्षीय मरीज को थ्रॉम्बोलाइसिस थेरेपी दी गई। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि पहले यह सुविधा जिला व मंडलीय अस्पताल पर ही उपलब्ध थी। अब स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इसका लाभ मिल रहा है। फिजिशियन डॉ. क्षितिज तिवारी के निर्देशन में डॉ. मणिकांत तिवारी, डॉ. निकुंज वर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार एवं पैरामेडिकल टीम ने 70 वषीZय बुजुर्ग को सीने में दर्द की शिकायत होने पर थ्रॉम्बोलाइसिस थेरेपी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड अब जिले का पहला सीएचसी बन गया है, जहां हृदयाघात का सफल उपचार हुआ है। जनपद स्तरीय चिकित्सालयों एवं सीएचसी सहित अब तक 188 हृदयाघात मरीजों का उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed