बलिया में डॉक्टर ने नर्स से की अश्लील हरकत, विरोध करने पर दी जाति सूचक गालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला यूपी के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। तहरीर के मुताबिक, सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में कार्यरत नर्स ने संचालक सह चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया।
उसने बताया कि मंगलवार की रात नर्सिंग होम के संचालक शराब के नशे में अस्पताल आए और मुझे अपने केबिन में ले गए और मेरे साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगे। जब मैंने विरोध किया तो वे जाति सूचक गालियां देने लगे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसके पूर्व भी वह छेड़खानी कर चुके हैं और मारापीटा भी है लेकिन आर्थिक परेशानी के चलते मैं मामले को दबाते रही।
देर तक पुलिस ने बैठाए रखा
मंगलवार की रात चिकित्सक ने हद पार कर दी। नर्स ने कहा कि तहरीर लेकर वह बुधवार की सुबह हनुमानगंज स्थित चौकी पर गई, जहां देर तक पुलिस ने बैठाए रखा। इसके बाद मुझे सुखपुरा थाने पर भेज दिया गया। जहां काफी हो-हल्ला के बाद डॉक्टर के विरूद्घ मुकदमा दर्ज किया गया।
इस बाबत सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार सिंह के खिलाफ छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।