फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor statement recorded in IIT BHU student Samuhik Dushkarm case

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से दुष्कर्म मामले में डॉक्टर का बयान दर्ज, 20 जनवरी को अगली सुनवाई

Sat, 18 Jan 2025 01:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Jan 2025 01:42 PM IST
सार

आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई के दौरान डॉक्टर का बयान दर्ज हुआ। वहीं कोर्ट ने जिरह जारी रखते हुए सुनवाई की अगली तारीख 20 जनवरी को तय किया है। 

विज्ञापन
Doctor statement recorded in IIT BHU student Samuhik Dushkarm case
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को अभियोजन पक्ष की तीसरी गवाह डॉ. अनामिका सिंह का बयान फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में दर्ज किया गया। मामले के एक आरोपी कुणाल पांडेय के अधिवक्ता ने डॉक्टर से जिरह की। 

विज्ञापन


मुकदमे के दो अन्य आरोपियों आनंद चौहान और सक्षम पटेल की ओर से जिरह की कार्रवाई पूरी नहीं की जा सकी। इस पर अदालत ने जिरह जारी रखते हुए सुनवाई की अगली तिथि 20 जनवरी मुकर्रर कर दी। इससे पहले सुनवाई की पिछली तिथि पर अभियोजन पक्ष के दूसरे गवाह और पीड़िता के दोस्त का बयान दर्ज न होने पर डॉ. अनामिका सिंह को गवाही के लिए तलब किया गया था। 
विज्ञापन


पीड़िता के दोस्त ने मौखिक रूप से अदालत से अनुरोध किया है कि कचहरी आने-जाने में उसकी क्लास छूट जाती है। ऐसे में उचित समय पर उसका साक्ष्य लिया जाए। उधर, एडीजीसी (फौजदारी) मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि डॉ. अनामिका सिंह ने पीड़िता छात्रा की मेडिको-लीगल रिपोर्ट तैयार की थी। उन्होंने अभियोजन कथानक का समर्थन किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed