फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor's wife's death from dengue

डेंगू से डॉक्टर की पत्नी की मौत

Fri, 04 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Doctor's wife's death from dengue
Dengue
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मेडिकल आफिसर डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी की पत्नी प्रतिभा त्रिपाठी (46) की गुरुवार को डेंगू से मौत हो गई। उनके एक पुत्र, एक पुत्री के अलावा एक भतीजी भी डेंगू की चपेट में हैं। वहीं, हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरविंद कुमार को भी डेंगू होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में डेंगू से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके साफ-सफाई और मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराने, दवाओं का छिड़काव कराने के बजाय नगर निगम और स्वास्थ्य महकमे के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन



पांडेयपुर अशोक बिहार कालोनी निवासी प्रतिभा त्रिपाठी को गिलट बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. मिथिलेश के दो बच्चे और एक भतीजी भी डेंगू की चपेट में हैं। उन्हें दीनदयाल अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस बीच मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड में जगह नहीं बची है। पीड़ितों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। उधर, अस्पताल के पैथालॉजी लैब में गुरुवार को डेंगू किट खत्म हो गई। कई मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा। प्रमुख अधीक्षक डॉ. एससी सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद 100 किट मंगा ली गई। बताया कि अब मेडी लैब में भी डेंगू की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed