फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Do not add to the political development

िवकास कार्यों को राजनीति से न जोड़ें

Mon, 18 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 18 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Do not add to the political development
दुर्गाकुंड के समीप कबीर नगर में आईपीडीएस योजना के तहत कराए जा रहे काम का निरीक्षण करने पहुंचे पीयूष गोयल।
केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार जो योजनाएं लागू करती है, उन्हें  राज्य सरकारों के माध्यम से पूरा कराती है लेकिन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रदेश सरकार केंद्र की विकास योजनाओं को मूर्त रूप नहीं दे रही। कबीर नगर कालोनी में आईपीडीएस योजना के तहत भूमिगत विद्युत केबिल बिछाने के काम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया से ये बातें कहीं।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को राजनीति से न जोड़ा जाए। प्रयास होना चाहिए कि सभी योजनाओं और विकास कार्यों का जनता को समुचित लाभ मिले। विकास कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने एक सेक्शन के काम को अधिकतम दस दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्मार्ट मीटर और स्विच बोर्ड लगाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने पाइप डालने की आटोमेटिक पद्धति की समीक्षा की। इस योजना को और गति देने के लिए नई तकनीक को अपनाने पर विचार किया जाएगा। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर चौबीस घंटे काम कराया जाएगा। इस दौरान उनके साथ मुख्य अभियंता आरके शर्मा, आईपीडीएस के नोडल अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता आशीष अस्थाना, पावर ग्रिड के महाप्रबंधक एके सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed