वाराणसी: औचक निरीक्षण पर कोविड अस्पताल में ऐसे हालात देख दंग रह गए डीएम, दिए ये आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज और जांच के लिए किसी को इंतजार न करना पड़े, इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। कोविड अस्पतालों का दौरा कर वहां कमियों को दूर कराने के साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
मंगलवार को हेरिटेज अस्पताल का दौरा करने के बाद बुधवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने ईएसआई अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वहां जाकर पता चला कि यहां केवल थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी जबकि पल्स ऑक्सीमीटर से जांच नहीं हो रही थी और सैंपल देने आए लोगों को भी इंतजार करना पड़ रहा है।
इस पर नाराज डीएम ने सभी की पल्स ऑक्सीमीटर से जांच करने, ऑक्सीजन स्तर को दर्ज करने के साथ ही हर दो बेड के बीच में एक पल्स ऑक्सीमीटर रखे जाने का निर्देश दिया। उधर जांच के लिए बैठे मरीजों से बात की तो पता चला कि जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
इस पर जांच में तेजी लाने के साथ ही सभी को विटामिन सी, आइवर मैकटिन टेबलेट भी दिलवाई। एनएसथीसिया के लिए एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती, केवल दो ही वेंटिलेटर मिलने पर तत्काल वेंटिलेटर और मॉनिटर मंगाने, ईएसआई अस्पताल में 15 बेड बढ़ाने, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर बीएचयू के डॉक्टरों से भी कंसलटेंट किया जा सकता है।