फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM said IGRS complaints resolved in timely and qualitative manner in Varanasi

Varanasi News: IGRS की शिकायतों का समय और गुणवत्तापूर्ण करें समाधान, DM बोले- नहीं बर्दाश्त की जाएगी लापरवाही

Wed, 26 Jun 2024 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Jun 2024 05:22 PM IST
सार

वाराणसी के डीएम ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा करते हुए आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
DM said IGRS complaints resolved in timely and qualitative manner in Varanasi
विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की। आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समय से करने को कहा। कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परियोजनाओं पर काम कर रही कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाएं और गुणवत्ता का ख्याल रखें नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में चौपाल शुरू होगा। जनपद के साथ ही विकास खंड स्तर से अविलंब रोस्टर तैयार कर चौपालों की तैयारी कर लें। लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से संतृप्त किए जाने वाले कार्य संबंधित विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने पौधरोपण के संबंध में कहा कि लक्ष्य के तहत गड्ढों की संख्या सुनिश्चित कर खोदाई का काम पूरा कर लें। 
विज्ञापन


प्रत्येक परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए और गोशाला की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर रिपोर्ट दें। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में रहकर आमजन की समस्याओं की सुनवाई करें। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

असि नदी से तत्काल हटवाएं अतिक्रमण, एनजीटी के आदेशों का करें पालन: डीएम

डीएम एस राजलिंगम ने मंगलवार को एनजीटी के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम, वीडीए और सिंचाई एवं राजस्व विभाग के अफसरों के साथ विकास भवन में बैठक की। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि एनजीटी के आदेशों को कड़ाई से पालन कराएं और असि नदी के आसपास से तत्काल अतिक्रमण हटवाएं।

उन्होंने कंचनपुर, कर्मजीतपुर, सरायनंदन, नगवा, रविदास पार्क से भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के अभियंता को असि नदी फ्लड प्लेन जोन का निर्धारण करने के लिए कहा ताकि उसकी सीमा में आने वाले अतिक्रमण का सर्वे कर आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में वीडीए पुल्कित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, अपर नगर आयुक्त राजीव राय व सुनीता यादव समेत अन्य मौजूद रहे। उधर, डीएम ने सड़कों के चौड़ीकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश भी दिए। कहा कि धर्मस्थलों को सम्मानपूर्वक स्थानांतरित किया जाए।  

एसएलडब्ल्यूएम में लापरवाही पर सीडीओ ने सचिव का रोका वेतन

सीडीओ हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को काशी विद्यापीठ विकास खंड के ग्राम सचिवों की जूम मीटिंग के माध्यम से एसएलडब्ल्यूएम (ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन) की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। प्रभारी एडीओ पंचायत सतीश मौर्य ने बताया कि केसरीपुर कलस्टर की ग्राम सचिव प्रियंका कुमारी द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीडीओ ने जून माह के वेतन पर रोक लगाने की बात कही। वहीं कोरौता गांव के ग्राम सचिव विजय कुमार को निलंबन की चेतावनी दी गई।  

चालान काटते समय रियल टाइम जरूर दर्ज करें

वीडीए उपाध्यक्ष पुल्कित गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को प्राधिकरण सभागार में खाद्यान्न के हैंडलर और परिवहन ठेकेदारों के साथ बैठक की। वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि टीडी में ट्रकों के गेट पास मिलने के बाद चालान काटते समय रियल टाइम को अनिवार्य रूप से दर्ज करें। ट्रकों को खाद्यान्न लोडिंग के लिए समय से एफसीआई डिपो में भेजा जाए। साथ ही बिना जीपीएस के किसी वाहन को संचालन में न लाया जाए। रूट चार्ट एफसीआई को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed