फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM-Police Commissioner should keep an eye on excess funds in private hospitals: Tourism Minister

निजी अस्पतालों में अधिक धन उगाही पर नजर रखें डीएम-पुलिस कमिश्नर : पर्यटन मंत्री

Mon, 26 Apr 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
DM-Police Commissioner should keep an eye on excess funds in private hospitals: Tourism Minister
पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि निजी अस्पताल मरीजों से निर्धारित धनराशि से अधिक पैसा न लें। ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं। इस पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश को निर्देशित किया। शिकायत पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रविवार को डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि शमशान घाट पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था में कोई बाधा न पहुंचे। अवैध धन उगाही की शिकायतें बहुत मिल रही है। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कहा कि पैनी नजर रखवाई जाए। इसके अलावा ट्रस्ट के चिकित्सालयों यथा-सेवासदन, मारवाड़ी, जनकल्याण आदि में ऑक्सीजन व्यवस्था कराकर वहां मरीजों का इलाज की व्यवस्था पर भी जोर दिया है। जिलाधिकारी से कहा कि विधायक निधि से श्रीशिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट जल्द से जल्द लगवाया कराया जाए।
विज्ञापन

जिसे दिखे लक्षण औषधि केंद्र से ले दवा: डीएम
कोई भी व्यक्ति जो कोरोना लक्षण से ग्रसित हो और जिनका कोरोना जांच हुआ है या नहीं, औषधि केंद्र पर पहुंचकर दवा प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शहर वासियों से अपील की है कि किसी व्यक्ति जिस को सर्दी, खांसी ,जुकाम, बुखार, ऑक्सीजन सैचुरेशन अन्य कोई लक्षण हो तो तुरंत औषधि बूथ पर पहुंच कर औषधि प्राप्त करते हुए इलाज शुरू कर दें। यह दवा मरीज को शुरुआती दौर में अस्पताल जाने से रोकने में मदद करेगी। जिससे भविष्य में मरीज अस्पताल में एडमिट होने से बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed