फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM expressed displeasure over lack of cleanliness flood post in varanasi gave necessary instructions

Flood: बाढ़ चौकी में सफाई नहीं मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी, दिए जरूरी निर्देश; बाढ़ को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता

Fri, 19 Jul 2024 01:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 01:31 PM IST
सार

Varanasi News: इसके बाद उन्होंने फ्लिपर गेट के बाईं तरफ के दोनों ओर दस मीटर में मिट्टी की कटान रोकने और गेट की सुरक्षा के लिए स्टोन पिंचिंग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लिपर गेट के दूसरे तरफ डंप पड़े कूड़े को हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन
DM expressed displeasure over lack of cleanliness flood post in varanasi gave necessary instructions
कलेक्ट्रट में बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

110 मीटर लंबे जजेज घाट का काम पूरा हो गया है। डीएम एस. राजलिंगम ने निरीक्षण कर गुणवत्ता देखी। यहीं सामने घाट स्थित बन रहे जज गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निर्धारित मानक और गुणवत्ता के साथ काम पूरे कराएं। इसके बाद उन्होंने बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जज गेस्ट हाउस घाट (सामने घाट) पुनर्विकास कार्य के निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि 110 मीटर लंबाई वाले घाट के पुनर्विकास, एक पालकी, दो चेजिंग रूम, हाई मास्ट लाइट का काम पूरा हो चुका है। ब्लॉक टॉयलेट, स्टोन पिचिंग, रैंप और हार्टिकल्चर का काम चल रहा है। डीएम ने कहा कि अधूरा पड़ा निर्माण कार्य निर्धारित मानक और गुणवत्ता के साथ पूरा करें।
विज्ञापन


दूसरी तरफ निर्माणाधीन घाट के बारे में भी यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने फ्लिपर गेट के बाईं तरफ के दोनों ओर दस मीटर में मिट्टी की कटान रोकने और गेट की सुरक्षा के लिए स्टोन पिंचिंग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लिपर गेट के दूसरे तरफ डंप पड़े कूड़े को हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में जगह कम, पास की जमीन पर होगी व्यवस्था
डीएम ने बाढ़ चौकी प्राथमिक कन्या विद्यालय का निरीक्षण किया। साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न होने पर हेड मास्टर पर नाराजगी जताई। उन्होंने बेहतर साफ सफाई कराने के साथ ही बाढ़ आने पर वहां रहने वाले लोगों के लिए पीने के पानी, शौचालय, किचन आदि की व्यवस्था और कितने बाढ़ से प्रभावित परिवार आते हैं, आदि संबंधी जानकारी हेड मास्टर और स्थानीय पार्षद से ली। 

डीएम ने पास में खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही खाने पीने सहित अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने के लिए लेखपाल को निर्देशित किया। 

गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के निरीक्षण में नायब तहसीलदार को हाइजेनिक किचन, शौचालय, गैस कनेक्शन, मेन्यू के अनुसार भोजन, टेंट की व्यवस्था, मौके पर डॉक्टर की उपलब्धता, विद्युत सेफ्टी, बेहतर साफ सफाई के प्रबंध करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य द्वारा बाढ़ चौकी स्थापित होने के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके प्रबंध के लिए अनुरोध करने पर डीएम ने डीआईओएस से बात कर वैकल्पिक व्यवस्था कराने का भरोसा दिया।

नहर में नहीं आ रहा पानी, नलकूप भी खराब
सीडीओ हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरुवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने समस्याएं बताईं। किसानों ने कहा कि नहर में पानी नहीं आने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया।

किसान गोपाल सिंह ने बताया कि बाबतपुर और केराकतपुर में नहर में पानी नहीं आने के कारण धान की रोपाई में देरी हो रही है। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह नहर में पानी आ जाएगा। किसान राजबली ने बताया कि मंगलपुर में स्थापित नलकूप से पानी नहीं आ रहा है। 

नेवादा, सिकंदरपुर व भुवालपुर गांव में भी नलकूप खराब है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि खराब नलकूपों को ठीक कराया जाए, जिससे खेती का काम बाधित न हो। लघु सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि चोलापुर ब्लॉक में स्थापित छह नहरों में पानी आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed