फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dlw staff leader murder accused arrested

डीरेका कर्मचारी नेता की हत्या में वांछित फरार हिस्ट्रीशीटर हत्थे चढ़ा

Thu, 22 Feb 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 22 Feb 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
dlw staff leader murder accused arrested
फरार मटरू की तलाश में छापामारी जारी - फोटो : demo
डीरेका कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के मामले में वांछित फरार हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय औरैया से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल मुकेश की हत्या के संबंध में डब्लू से पुलिस अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है और इस संबंध में महकमे के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उधर, इसी मामले में वांछित डब्लू के साढ़ू फरार मटरू राय की तलाश में पुलिस टीमों की छापामारी जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डब्लू के हत्थे चढ़ने के बाद अकेला पड़ा मटरू जल्द ही समर्पण कर सकता है।
विज्ञापन


बीते 23 जनवरी की रात डीरेका परिसर में मुकेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने डब्लू राय के करीबी रिक्कू को वारदात में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बबलू के भाई और डीरेका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय और आशुतोष सिंह ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। मामले के दो अहम आरोपियों डब्लू और मटरू की तलाश जारी थी।


इसी बीच उसके औरैया में छिपे होने की सूचना मिली तो पुलिस टीम ने छापामारी कर उसे धर दबोचा। पुलिस डब्लू से पूछताछ कर मुकेश की हत्या में शामिल रहे बिहार निवासी दो शूटरों और साजिश रचने में शामिल रहे लोगों की जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed