फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DLW helper wife hang herself in varanasi

पहली पत्नी ने शादी के दो महीने बाद दिया तलाक, दूसरी ने एक माह बाद लगा ली फांसी

Sat, 13 Jul 2019 04:08 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 13 Jul 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
DLW helper wife hang herself in varanasi
अंजुला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के डीरेका परिसर स्थित जलालीपट्टी निवासी हेल्पर अनुराग पांडेय की पत्नी अंजुला (23) का शव शुक्रवार को घर में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर पहुंचे अंजुला के चचेरे भाई दीपक ने दहेज के लिए अंजुला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना के आशापार गांव निवासी अनुराग डीरेका के सिविल विभाग में हेल्पर के पद पर तैनात हैं। डीरेका परिसर स्थित आवास संख्या 563 एच में अनुराग की पत्नी के अलावा मां सुनीता और छोटा भाई रहता है।
विज्ञापन


अनुराग की शादी डेढ़ वर्ष पहले गाजीपुर में हुई थी, लेकिन उसके चालचलन पर आरोप लगाते हुए पत्नी ने तलाक ले लिया था। इसके बाद बीती 10 जून को अनुराग की शादी मिर्जापुर के कछवां थाना के सदेसर गांव निवासी गोपाल उपाध्याय की बेटी अंजुला से हुई थी। शाम के समय घर के एक कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से अंजुला लटकी हुई दिखी तो सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर पहुंचे अंजुला के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि पहली शादी की बात छुपाकर अनुराग ने दूसरी शादी की। शादी के समय सामर्थ्य अनुसार पर्याप्त दहेज दिया गया था, बावजूद उनकी बहन को अनुराग प्रताड़ित करता था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू की मोर्चरी में रखवाया गया है। अनुराग, उसकी मां और भाई पुलिस की निगरानी में अपने घर पर हैं। जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed