फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DLW built the country's first railway engine with toilet facility

डीरेका में बना देश का पहला टॉयलेट सुविधा युक्त रेल इंजन

Thu, 07 Apr 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Thu, 07 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
DLW built the country's first railway engine with toilet facility
ट्रेन
अब ट्रेन चालकों को रेल इंजन में ही टॉयलेट की सुविधा मिल सकेगी। डीरेका ने साल भर पहले की गई रेल मंत्री सुरेश प्रभु की इस परिकल्पना को मूर्त रूप दे दिया है। उसने टॉयलेट सुविधा युक्त रेल इंजन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। बुधवार को डीरेका के महाप्रबंधक अशोक कुमार हरित ने पहले शौचालय युक्त रेल इंजन ‘डुएल कैब डब्ल्यूडीजीडी4डी’ को दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजा। 4500 उच्च अश्वशक्ति वाले इस इंजन का रेलवे के उच्चाधिकारी निरीक्षण करेंगे। उसके बाद इसे नियमित सेवा में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


केवल 250 मिलीलीटर खर्च होगा पानी
‘डुएल कैब डब्ल्यूडीजीडी4डी’ की टॉयलेट केबिन में वेस्टर्न टाइप कमोड, वॉश बेसिन आदि सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इस टॉयलेट में एक बार फ्लश के लिए केवल 250 मिलीलीटर पानी खर्च होता है। पुराने डिजाइन के शौचालय में एक बार फ्लश के लिए लगभग 10 लीटर पानी व्यय होता है। साथ ही इस शौचालय में बायो-डायजेस्टर लगा होने के कारण अशोधित मानव अपशिष्ट रेल लाइन पर नहीं गिरेगा। शौचालय में प्रयोग के लिए 300 लीटर क्षमता का एक वाटर टैंक भी लगा है।
विज्ञापन


रेल इंजन दौड़ेगा तो नही खुलेगा दरवाजा
यात्रियों और ट्रेन की सुरक्षा और संरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। यही कारण है कि रेल इंजन जब गतिशील अवस्था में होगा तो शौचालय का दरवाजा नहीं खुलेगा। रेल इंजन के ठहरे होने या फिर ब्रेक प्रयुक्त होने की स्थिति में ही टॉयलेट का दरवाजा खुल पाएगा। वहीं दूसरी ओर टॉयलेट का प्रयोग होने की स्थिति में रेल इंजन आगे नहीं बढ़ पाएगा। साथ ही, शौचालय प्रयोग की अवस्था में कंट्रोल डेस्क के एलसीडी डिस्प्ले पर ऑडियो-विजुअल अलर्ट भी प्रदर्शित होगा। इस रेल इंजन में दो मोटर ड्रिवेन ऑयल फ्री कंप्रेसर भी लगाए गए हैं। अभी तक रेल इंजनों में टॉयेलट की सुविधा न होने से ट्रेन चालकों को काफी परेशानी होती है। स्टेशनों पर या फिर कहीं ट्रेनों के रुकने की स्थिति में बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed