{"_id":"6530e2b5ae449ce41e08d645","slug":"diwan-of-jal-police-saved-lives-of-cousins-in-varanasi-mother-said-my-world-would-have-been-ruined-today-2023-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: जल पुलिस के दीवान ने बचाई मौसेरे भाइयों की जान, मां बोलीं- आप ना होते तो आज मेरी दुनिया उजड़ गई होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: जल पुलिस के दीवान ने बचाई मौसेरे भाइयों की जान, मां बोलीं- आप ना होते तो आज मेरी दुनिया उजड़ गई होती
Thu, 19 Oct 2023 01:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:33 PM IST
सार
वाराणसी के प्रयाग घाट पर जल पुलिस के दीवान ने अपनी जान जोखिम में डाल कर मौसेरे भाइयों को गंगा में डूबने से बचा लिया और सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। किशोर की मां ने जल पुलिस के दीवान को धन्यवाद कहा। उन्होंने रो-रोकर कहा कि आप अगर नहीं होते आज मेरी दुनिया उजड़ गई होती।
विज्ञापन
जल पुलिस थाने में फफक पड़ी बच्चों की मां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित प्रयाग घाट पर गंगा में डूब रहे मौसेरे भाइयों के लिए जल पुलिस के दीवान देवदूत साबित हुए। भोजूबीर निवासी मौसेरे भाई आदर्श सिंह और आदित्य सिंह स्नान कर रहे थे।अचानक बैरिकेडिंग की रस्सी हाथ से छूटने के कारण आदर्श गंगा में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आदित्य तैराकी न जानने के बावजूद भी गहरे पानी में चला गया। नतीजा ये हुआ कि दोनों डूबने लगे।
विज्ञापन
गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुन कर पास ही मौजूद जल पुलिस के दीवान संतोष कुमार ने बिना कोई समय गंवाए गंगा मे छलांग लगा दी और दोनों भाइयों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। दोनों भाई सुरक्षित हैं। आदर्श की मां ने जल पुलिस के दीवान को धन्यवाद कहा। उन्होंने रो-रोकर कहा कि आप अगर नहीं होते आज मेरी दुनिया उजड़ गई होती।
विज्ञापन
कहा कि मैं बच्चों को पानी में आगे जाने से मना कर रही थी। एक का हाथ रस्सी से छूटा तो दूसरा उसे बचाने की कोशिश में डूबने लगा। हमलोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। भला हो जल पुलिस के दीवान संतोष कुमार का। उन्होंने मेरे बच्चों को बचा लिया।
विज्ञापन