फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwan of Jal Police saved lives of cousins in varanasi mother said my world would have been ruined today

Varanasi: जल पुलिस के दीवान ने बचाई मौसेरे भाइयों की जान, मां बोलीं- आप ना होते तो आज मेरी दुनिया उजड़ गई होती

Thu, 19 Oct 2023 01:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Oct 2023 01:33 PM IST
सार

वाराणसी के प्रयाग घाट पर जल पुलिस के दीवान ने अपनी जान जोखिम में डाल कर मौसेरे भाइयों को गंगा में डूबने से बचा लिया और सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। किशोर की मां ने जल पुलिस के दीवान को धन्यवाद कहा। उन्होंने रो-रोकर कहा कि आप अगर नहीं होते आज मेरी दुनिया उजड़ गई होती। 

विज्ञापन
Diwan of Jal Police saved lives of cousins in varanasi mother said my world would have been ruined today
जल पुलिस थाने में फफक पड़ी बच्चों की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित प्रयाग घाट पर गंगा में डूब रहे मौसेरे भाइयों के लिए जल पुलिस के दीवान देवदूत साबित हुए। भोजूबीर निवासी मौसेरे भाई आदर्श सिंह और आदित्य सिंह स्नान कर रहे थे।अचानक बैरिकेडिंग की रस्सी हाथ से छूटने के कारण आदर्श गंगा में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आदित्य तैराकी न जानने के बावजूद भी  गहरे पानी में चला गया। नतीजा ये हुआ कि दोनों डूबने लगे।

विज्ञापन


गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुन कर पास ही मौजूद जल पुलिस के दीवान संतोष कुमार ने बिना कोई समय गंवाए गंगा मे छलांग लगा दी और दोनों भाइयों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। दोनों भाई सुरक्षित हैं। आदर्श की मां ने जल पुलिस के दीवान को धन्यवाद कहा। उन्होंने रो-रोकर कहा कि आप अगर नहीं होते आज मेरी दुनिया उजड़ गई होती।
विज्ञापन


कहा कि मैं बच्चों को पानी में आगे जाने से मना कर रही थी। एक का हाथ रस्सी से छूटा तो दूसरा उसे बचाने की कोशिश में डूबने लगा। हमलोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। भला हो जल पुलिस के दीवान संतोष कुमार का। उन्होंने मेरे बच्चों को बचा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed