{"_id":"581b8ccd4f1c1bac31438190","slug":"diwali-the-power-back-to-basics","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली बाद पुराने ढर्रे पर लौटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली बाद पुराने ढर्रे पर लौटी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार शहरों को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का पाठ मातहतों को पढ़ा रहे हैं लेकिन अधिकारियों की मनमानी जारी है। दीपावली पर आपूर्ति को ठीक रही लेकिन उसके बाद फिर से पुराने ढर्रे पर व्यवस्था लौट आई है। गुरुवार को भी कटौती का सिलसिला कई इलाकों में जारी रहा।
शासन प्रशासन तमाम प्रयास कर रहे लेकिन पुराने उपकरणों और पुरानी व्यवस्था से चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति मिलना अभी संभव नहीं है। दरेखू में तार टूटने के चलते शाम आठ बजे से देहात और शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल रही। मंडुवाडीह में बिजली की आवाजाही लगी रही। इसी प्रकार शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली की आवाजाही से जनता परेशान रही। सिगरा के अभिनव कुमार ने कहा कि बिल की वसूली समय पर होती है लेकिन बिजली समय पर नहीं मिलती है। अक्सर त्योहारों पर बिजली कटती है। भेलूपुर के शिव यादव ने कहा कि केवल बिजली चोरी रुक जाए तो बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। अधिकारी त्योहार ठीक से बीतने पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
वही, नगरीय विद्युत वितरण खंड पंचम के अधिशासी अभियंता एनके मिश्र के अनुसार 73 कनेक्शन बकाए में काटे गए। बिजली चोरी में 8 पर एफआईआर और 1.20 लाख की वसूली की गई। नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता के अनुसार 75 कनेक्शन काटे और 7.32 लाख की वसूली की। खंड षष्टम ने 20 लोगों पर एफआईआर कराया। 6.60 लाख रुपये की वसूली की।