फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali Puja Muhurat 2023: Mahalakshmi will visit every home today, this is the auspicious time of Diwali.

Diwali Puja Muhurat 2023: आज घर-घर पधारेंगी महालक्ष्मी, ये है लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

Sun, 12 Nov 2023 08:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 12 Nov 2023 08:45 AM IST
सार

बीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय ने बताया कि अमावस्या व्यापिनी महानिशीथ काल 12 नवंबर को मिलेगा। धर्मशास्त्रोक्त नियमानुसार दीपावली प्रदोष काल और महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या में होती है।

विज्ञापन
Diwali Puja Muhurat 2023: Mahalakshmi will visit every home today, this is the auspicious time of Diwali.
दिवाली 2023 लक्ष्मी गणेश पूजन शुभ मुहूर्त लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुख, सौभाग्य और समृद्धि का महापर्व दीपावली आज धूमधाम से मनाई जाएगी। घरों से लेकर मंदिर और दुकानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होगी। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को अमावस्या व्यापिनी महानिशीथ काल में 2.36 घंटे का स्थिर लग्न में शुभ मुहूर्त मिलेगा। इसके अलावा लक्ष्मी पूजन के लिए तीन और स्थिर लग्न प्राप्त हो रहे हैं।

विज्ञापन

बीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय ने बताया कि अमावस्या व्यापिनी महानिशीथ काल 12 नवंबर को मिलेगा। धर्मशास्त्रोक्त नियमानुसार दीपावली प्रदोष काल और महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या में होती है। स्थिर लग्न में पूजा करना लाभप्रद होता है। पूजा व खाता पूजन स्थिर लग्न में सुबह 6:41 बजे से लेकर 8:58 बजे तक वृश्चिक लग्न में होगा।

विज्ञापन

 

दीपावली के दिन मुहूर्त

प्रदोष काल शाम 05:11 से 06:23 बजे तक रहेगा।

पूजन व खाता पूजन (स्थिर लग्न) सुबह 6:41 बजे से लेकर 8:58 तक वृश्चिक लग्न

दिन 12:51 से 02:22 तक कुंभ लग्न

शाम 5:27 से 7:23 तक वृष लग्न

रात्रि 11:55 से 2:09 तक सिंह लग्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed