फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali accidents Over 100 patients injured firecrackers in two days child admitted after bomb exploded on head

दिवाली पर हादसे: दो दिन में पटाखों से घायल 100 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल, बच्चे के सिर पर फटा बम; भर्ती

Thu, 23 Oct 2025 04:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 04:14 PM IST
सार

त्योहार के दाैरान वाराणसी में लोग हादसे का भी शिकार हुए। हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से उनको सहायता तो मिली, लेकिन खुशियों के बीच मातम मच गया। बीएचयू से लेकर मंडलीय और जिला अस्पताल में बम-पटाखों से घायल लोगों का इलाज किया गया।

विज्ञापन
Diwali accidents Over 100 patients injured firecrackers in two days child admitted after bomb exploded on head
मंडलीय अस्पताल में मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: दीपावली पर सोमवार और मंगलवार को जिले के अस्पतालों में पटाखों से जलने वाले 100 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पहुंचे। अकेले बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में आसपास के जिलों से आए 54 मरीजों का इलाज हुआ। 

विज्ञापन


इनमें 6 से अधिक बच्चे शामिल हैं। हाथ जलने, आंखों में आंच या बारूद जाने की घटनाएं अधिक रहीं। वहीं, पटाखे की आवाज से एक 18 वर्षीय युवक के कान का पर्दा फट गया। सभी मरीजों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बीएचयू के अलावा मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। अस्पतालों में पहुंचे कई मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि गंभीर स्थिति में कुछ को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। दीपावली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले से अलर्ट पर था, फिर भी देर रात तक घायलों की कतार लगती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई ट्राॅमा सेंटर किए गए रेफर

मंडलीय अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार, दो दिनों में पटाखों से 60 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इनमें से 5 मरीजों को बीएचयू भेजा गया। जैतपुरा निवासी रोहित जायसवाल (34) के बाएं हाथ की दो अंगुलियां पटाखा जलाते समय उड़ गईं। राजघाट निवासी राजेश साहनी (24) बम फोड़ते समय झुलस गए। 

दारानगर के रोशन (22), संजय (38) और शोभित (34) भी अलग-अलग जगहों पर पटाखा जलाते समय झुलस गए। मैदागिन चौराहे पर रॉकेट जलाते समय विनोद यादव (31) गंभीर रूप से झुलस गए। इससे उनका चेहरा, सीना और हाथ बुरी तरह जल गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बच्चे के सिर पर फटा बम
इन मरीजों में एक ढाई साल का बच्चा ध्वय भी शामिल है, जिसे परिजन अस्पताल लेकर आए। उसके सिर पर बम फट गया था। डॉक्टरों ने तुरंत ड्रेसिंग की। ध्वय की मां ने बताया, बच्चा बाहर खेल रहा था। हम लोग भी वहीं थे। अचानक बम फटा और जाकर ध्वय को लगा। वह जमीन पर गिर पड़ा। जब उठाया तो उसके सिर से खून बह रहा था। चिकित्सकों ने सिर में टांके लगाकर उसका इलाज किया।

जिला अस्पताल में 25 मरीज पहुंचे
दूसरी ओर, जिला अस्पताल में सोमवार रात पटाखों से जलने के कारण 25 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 5 मरीजों को प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। रमेश लाल पप्पू (52) की पटाखे से हाथ की उंगली फट गई। धर्मेंद्र सिंह (20) का हाथ बुरी तरह जल गया। अशोक (37) की भी उंगली जल गई। अभिनव राय (32) और कट्टू (10) के हाथ जल गए।

पटाखों से घायल सभी मरीजों का अस्पतालों में गंभीरता से इलाज किया जा रहा है। दीपावली को देखते हुए तैयारियां पूरी थीं। इमरजेंसी में आए मरीजों का तत्काल उपचार किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भर्ती भी किया गया है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed