{"_id":"6707717debbfae1f8b06d206","slug":"diwali-2024-golden-annapurna-will-be-visible-for-five-days-on-deepawali-in-varanasi-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2024: दीपावली पर इस बार भी पांच दिन होंगे स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन, भक्तों को बांटा जाएगा खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2024: दीपावली पर इस बार भी पांच दिन होंगे स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन, भक्तों को बांटा जाएगा खजाना
Thu, 10 Oct 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:47 AM IST
सार
दीपावली पर इस बार भी स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन पांच दिन होंगे। ऐसे में काशी में दीपोत्सव का पंच दिवसीय पर्व का उत्सव छह दिन तक मनाया जाएगा। इस दौरान मां अन्नपूर्णा मंदिर से श्रद्धालुओं में खजाना भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा विश्वनाथ को अन्न-धन की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन लगातार दूसरे साल भी पांच दिनों तक होंगे। तिथियों में हेर-फेर के कारण मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक मिलेंगे।
विज्ञापन
माता के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालु काशी पहुंचते हैं। इस बार दीपोत्सव का पंच दिवसीय पर्व का उत्सव छह दिन तक मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी की तिथि 29 अक्तूबर से आरंभ हो रही है। इस दिन की धन की देवी मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और मां अन्नपूर्णा के पूजन का विधान है।
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा मंदिर से श्रद्धालुओं को खजाना भी बांटा जाएगा। इसमें चांदी के सिक्कों के अलावा सामान्य सिक्के भी बांटे जाएंगे। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि अन्नकूट की झांकी के बाद दो नवंबर को मध्य रात्रि में दर्शन पूजन अगले साल तक के लिए बंद हो जाएगा।
विज्ञापन