{"_id":"614ab95bbd2ab2375422ea85","slug":"divyang-protest-against-ramp-being-built-at-assi-ghat-in-varanasi-demand-for-change-of-place","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः अस्सी घाट पर बन रहे रैंप के विरोध में दिव्यांगों का धरना, जगह बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः अस्सी घाट पर बन रहे रैंप के विरोध में दिव्यांगों का धरना, जगह बदलने की मांग
Wed, 22 Sep 2021 10:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:34 AM IST
सार
दिव्यांगों ने बताया कि दिव्यांगों ने प्रशासन से अस्सी घाट पर रैंप बनाने की मांग की थी। प्रशासन ने जगह का चयन नया अस्सी घाट पर बने नए गेट पर कर लिया था।
विज्ञापन
रैंप के विरोध में दिव्यांगों का धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के अस्सी घाट पर रैंप के निर्माण के विरोध में दिव्यांगों ने मंगलवार को धरना देकर इसके लिए सही स्थल का चुनाव करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिव्यांगों ने बताया कि दिव्यांगों ने प्रशासन से अस्सी घाट पर रैंप बनाने की मांग की थी ताकि घाट की ऊंची सीढ़ियों से बचकर हम मां गंगा तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
प्रशासन ने जगह का चयन नया अस्सी घाट पर बने नए गेट पर कर लिया था। पूरी योजना से हमें अवगत भी कराया गया था, जिसमें नया अस्सी घाट पर सुबह-ए- बनारस के मंच के ठीक पीछे से दिव्यांगों का रैंप बनाया जाएगा। बताया कि प्रशासन ने रैंप निर्माण का जगह का चयन सही नहीं किया है। धरने में धीरेंद्र पटेल, जहीर खान, शमशेर पटेल,धीरज पाल, पन्नालाल, गिरिजेश, विनोद पटेल शामिल थे।
विज्ञापन
प्रयागराज जज का अर्दली एयरपोर्ट पर घायल
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार की देर शाम मुख्य टर्मिनल भवन के गेट के शीशे से टकराकर न्यायाधीश के अर्दली घायल हो गया। प्रयागराज के न्यायाधीश केजे ठाकुर शाम के समय अहमदाबाद जाने के लिए एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में प्रवेश किया और चेक-इन कराने के बाद निकल गए। उन्हें छोड़ने के बाद अर्दली विजय शंकर चौबे मुख्य गेट के पास लगे शीशे से वह टकरा गए। एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि अर्दली का उपचार कराया गया।
विज्ञापन