फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divya Dutta Manara Chopra reached Varanasi message of cleanliness

पीएम के संसदीय क्षेत्र पहुंचीं दिव्या दत्ता और मनारा चोपड़ा, दिया यह खास संदेश

Thu, 31 Aug 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 31 Aug 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
Divya Dutta Manara Chopra reached Varanasi message of cleanliness
रैली में हिस्सा लेतीं दिव्या दत्ता और मनारा चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड स्टार दिव्या दत्ता और मनारा चोपड़ा ने आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन

फिल्म ‘स्पेशल 26’ के डायलॉग ‘सर जी, असली काम तो ये लोग कर रहे हैं, हम लोग तो बस...’ के जरिए मशहूर अदाकारा दिव्या दत्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से छात्राओं को जोड़ने की कोशिश की।

उन्होंने कहा असली काम तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, स्वच्छ भारत अभियान का। आप भी उनके इस अभियान से जुड़िए और काशी को स्वच्छ बनाइए। दिव्या दत्ता ने इस दौरान करीब दो हजार से अधिक छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


कहा कि आप हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करिए। दिव्या दत्ता के साथ मनारा चोपड़ा ने भी छात्राओं से आह्वान किया कि आप शहर की सफाई करिए। उसे सोशल मीडिया पर शेयर करिए। इससे न सिर्फ आप दूसरों को प्रेरित करेंगी बल्कि आप को खुद एक सेलेब्रिटी होने जैसा गर्व महसूस होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय की ओर से गुरुवार को मैदागिन स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज से स्वच्छता संकल्प रैली निकाली गई जिसमें बॉलीवुड की ये दोनों अदाकारा शामिल हुईं।

सुबह नौ बजे जैसे ही दोनों अभिनेत्रियां कॉलेज परिसर में पहुंचीं, छात्राओं का उत्साह दूना हो गया। मैदागिन से निकाली गई स्वच्छता संकल्प रैली को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आगे-आगे जीप में दिव्या दत्ता और मनारा चोपड़ा छात्राओं में जोश भरती चल रही थीं। उनके पीछे एनसीसी की छात्राएं, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज व पीजी कॉलेज समेत हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज की छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और तिरंगा लेकर चल रही थीं।

रैली लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज तक आकर समाप्त हुई। यहां पर दिव्या दत्ता ने सभी छात्राओं को संकल्प दिलाया। 

‘कोई सड़क पर पीक मारे तो डांट लगा दीजिए...’

Divya Dutta Manara Chopra reached Varanasi message of cleanliness
मनारा चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता की अलख जगाने काशी आईं दिव्या दत्ता ने छात्राओं से कहा कि आप शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें। सड़क पर कोई पीक मारते दिख जाए, कूड़ा फेंकते दिख जाए तो बेझिझक उसे डांट दीजिए।

दिव्या दत्ता ने बातचीत में कहा कि ऐसे अभियानों से सेलेब्रिटी के जुड़ने का काफी असर होता है। युवाओं में वो ऊर्जा है जिससे वे देश की तस्वीर बदल सकते हैं। अनुशासन की भावना खुद से शुरू होनी चाहिए।

‘बदलापुर’, ‘भाग मिल्खा भाग’ के बाद ‘बाबू मुशाय बंदूकबाज’ में एक अलग भूमिका में आईं दिव्या दत्ता ने कहा कि वे ऐसे ही अलग-अलग किरदार को फिल्मों के जरिए जीना चाहती हैं।

इस फिल्म में उन्होंने राजनेता की भूमिका निभाई है। वहीं, पहली बार काशी आईं प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा चोपड़ा ने बताया कि उन्हें बनारस आकर काफी खुशी मिली। कार्यक्रम के बाद मनारा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने गईं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे हिंदी फिल्मों में फिर नजर आएंगी।
http://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/varanasi/divya-dutta-and-manara-chopra-vidit-varanasi-for-spreading-awareness-of-cleanliness
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed