फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divisional Commissioner inspected Rasoolpur village, said to give benefits of schemes by setting up camp: Divisional Commissioner

मंडलायुक्त ने रसूलपुर गांव का किया निरीक्षण, कहा कैंप लगाकर दें योजनाओं का लाभ : मंडलायुक्त

Mon, 02 Feb 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected Rasoolpur village, said to give benefits of schemes by setting up camp: Divisional Commissioner
वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने विकास खंड पिंडरा के ग्राम पंचायत रसूलपुर पहुंचकर बुनियादी सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली। मंडलायुक्त ने पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, फॉर्मर रजिस्ट्री, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी और विद्यालयों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचकर ग्रामीणों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए और कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाए रखी जाए। मंडलायुक्त ने अन्नपूर्णा भवन, बरात घर का भी निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने गांव में विकास कार्यों, निराश्रित, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन, राशन वितरण, विद्युत आपूर्ति, विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, मिड-डे मील, अध्यापकों की उपस्थिति, विरासत संबंधी मामले, हर घर जल योजना के तहत पानी की उपलब्धता, पंचायत घर की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों से ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कई सुविधाएं मिल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article