फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divisional Commissioner and District Magistrate of varanasi kaushal raj sharma visited flood relief camp

Flood In Varanasi: बाढ़ राहत शिविर के दौरे के दौरान किस पर भड़के डीएम कौशल राज शर्मा, क्या है पूरा मामला ?

Tue, 30 Aug 2022 03:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 30 Aug 2022 03:16 PM IST
सार

वाराणसी में बाढ़ के कारण लोगों को बाढ़ राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है। मंगलवार को मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने टीम के साथ बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया। डीएम को जब भ्रमण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली तो उन्होंने मौके पर नगर निगम के सुपरवाइजर शिव कुमार मौर्या को बुलवा कर डांट लगाई।

विज्ञापन
Divisional Commissioner and District Magistrate of varanasi kaushal raj sharma visited flood relief camp
बाढ़ राहत शिविर का दौरा करते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बाढ़ से हाल बेहाल हैं। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को बाढ़ राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है। इसी क्रम में मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा टीम के साथ मंगलवार की सुबह अस्सी स्थित गोयनका संस्कृत महाविद्यालय में बने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने कैंप का भ्रमण किया, साथ ही बाढ़ पीड़ितों से हालचाल जाना। डीएम ने बाढ़ पीड़ितों से नाश्ते में दूध केला आदि व खाना समय से मिलने व साथ ही अन्य किसी प्रकार की परेशानी के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन

बाढ़ राहत कैंप प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसी भी कमरे में बिजली के तार खुले और अव्यवस्थित नहीं होने चाहिए। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नगवा बाढ़ राहत कैंप में भ्रमण के दौरान पाया कि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। मौके पर नगर निगम के सुपरवाइजर शिव कुमार मौर्या को बुलवा कर डांट लगाई। इसके अलावा इस कैंप में विद्युत आपूर्ति भी बाधित पाये जाने पर सम्बन्धित अभियंता को फोन करने व आपूर्ति चालू कराने का निर्देश दिए। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed