{"_id":"5884f0634f1c1bc77cf00573","slug":"district-secratory-of-samajwadi-party-join-bsp-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को वाराणसी में लगा झटका, जिला सचिव हुए बसपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को वाराणसी में लगा झटका, जिला सचिव हुए बसपा में शामिल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
BSP SP FLAG
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद से दल बदलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और चिरईगांव सेक्टर-4 से जिला पंचायत सदस्य डॉ. कैलाश विश्वकर्मा रविवार को बसपा में शामिल हो गए।
डॉ. कैलाश दोपहर में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ उमरहां स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पहुंचे, जहां पर बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी शिवबोध राम, जिलाध्यक्ष दीपचंद्र चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर शिवपुर विस के बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
इसी तरह हरिचरण कन्नौजिया और गजानंद कन्नौजिया के नेतृत्व में धोबी समाज के भी दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जोनल कोआर्डिनेटर ने पत्रकारों से कहा कि डॉ. कैलाश के आने से बसपा मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार से आम जनता का मोह भंग हो चुका है।
बसपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें सर्व समाज को पूरा सम्मान मिलता है।
वहीं दूसरी ओर ग्रेस महानगर सचिव पद पर तैनात धीरज तिवारी (धीरू) ने पार्टी और पद छोड़कर बसपा की सदस्यता ले ली। बसपा के मंडल कार्यालय पर बैठक में बसपा अध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने सदस्यता दिलाई।