फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Panchayat's budget passed amid uproar, Rs 92.90 crore will be spent on development works

Varanasi: हंगामे के बीच जिला पंचायत का बजट पास, विकास कार्यों में खर्च होंगे 92.90 करोड़ रूपए

Sun, 26 Mar 2023 09:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 26 Mar 2023 09:46 AM IST
सार

अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई। जिला पंचायत सदस्य अमन कुमार सिंह ने कहा कि सेवापुरी के घोषिला में 500 मीटर सड़क खराब है। एक दिन पहले ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आई थीं। सड़क खराब होने की वजह से उन्हें दूसरे मार्ग से ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
District Panchayat's budget passed amid uproar, Rs 92.90 crore will be spent on development works
हंगामे के बीच जिला पंचायत का बजट पास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंगामे के बीच शनिवार को जिला पंचायत का 92.90 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया। इससे बिजली, पानी व सड़कों की समस्याएं दूर कराई जाएंगी। रोजगार की संभावनाओं पर काम होगा। विकास की ारफ्तार भी तेज होगी। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को अध्यक्ष पूनम मौर्या की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विकास परियोजनाओं पर चर्चा की गई, फिर बजट पास किया गया। जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों का मामला उठाया और निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग रखी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो समस्याएं हैं, उसे किससे कहा जाए। अनुपस्थित पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम, जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जानी चाहिए। इस पर जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियोंं से स्पष्कीकरण मांगा जाएगा। जिन अधिकारियों के जवाब संतोषजनक नहीं होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश होगी।

विज्ञापन

 

 

District Panchayat's budget passed amid uproar, Rs 92.90 crore will be spent on development works
वाराणसी में निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला

खराब सड़कों का मुद्दा भी उठा

अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई। जिला पंचायत सदस्य अमन कुमार सिंह ने कहा कि सेवापुरी के घोषिला में 500 मीटर सड़क खराब है। एक दिन पहले ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आई थीं। सड़क खराब होने की वजह से उन्हें दूसरे मार्ग से ले जाना पड़ा।

सपा के जिला पंचायत सदस्य ललित यादव ने कहा कि मिल्कीचक में बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। एक और सदस्य ने सड़कों की खोदाई का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड केबल व पाइप लाइन डालने के नाम पर अच्छी सड़कों की खोदाई कर दी जा रही है। सपा के जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से नर्वदेश्वर महादेव बाणासुर मंदिर मार्ग की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन खराब हो गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कई बार कहा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed