सोनभद्र: चुनाव से पहले एक और जिला पंचायत सदस्य लापता, तीर्थयात्रा पर निकलने के बाद गायब हो जा रहे सदस्य
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को है। चुनाव से ठीक पहले सोनभद्र के दो जिला पंचायत सदस्य लापता हैं। विंढमगंज से निर्वाचित बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य आशा देवी पति समेत लापता हैं। वहीं जरहां वार्ड से निर्वाचित भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़ भी लापता हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले एक और जिला पंचायत सदस्य के लापता होने का मामला सामने आया है। सोनभद्र जनपद के दुद्धी ब्लाक के विंढमगंज से निर्वाचित बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पिछले एक सप्ताह से पति समेत लापता हैं। काफी प्रयास के बाद भी कोई संपर्क न होने पर पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव निवासी राधेश्याम की पत्नी आशा देवी बसपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। पुलिस को दी तहरीर में पुत्र निलेश कुमार का कहना है कि 26 जून को माता-पिता तीर्थ यात्रा पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घर से जाने के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका है कि किसी ने उनका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य व उनके पति के अपहरण का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य भी हैं लापता
सोनभद्र जिले के बभनी ब्लॉक के जरहां वार्ड से निर्वाचित भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़ भी 25 जून से लापता हैं। बीजपुर थाना प्रभारी देवतानंद सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की तहरीर के आधार बभनी थाना क्षेत्र के राजासरई गांव निवासी दिवाकर चौबे और उसके एक अन्य साथी के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
रामविचार गोंड़ का वीडियो आया सामने
पुत्र ने बीजपुर थाने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस लापता जिला पंचायत सदस्य की तलाश में जुटी थी। इस बीच मंगलवार को रामविचार गोंड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। इसमें वह खुद को सुरक्षित बताते हुए अपनी मर्जी से दर्शन-पूजन के लिए आने की बात कह रहा है। हालांकि यह नहीं बताया कि उसके साथ कौन है और वह दर्शन के लिए कहां गए है।
बृहस्पतिवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। रामविचार गोंड़ के पुत्र शिवलाल ने पुलिस को नई तहरीर देते हुए पिता के अपहरण का आरोप लगाया। बताया कि उसके पिता का अपहरण किया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किसी मोबाइल की दुकान में बैठाकर जबरदस्ती उनसे खुद के सुरक्षित होने की बात कहलाया जा रहा है।