फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District Panchayat President Election Apna Dal will vote against ruling party in jila panchayat adhyaksh chunav newly appointed state president gave big statement

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सत्ता पक्ष के खिलाफ वोट करेगा अपना दल, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Mon, 21 Jun 2021 10:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Jun 2021 10:58 PM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में अपना दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव में पार्टी के जीते हुए जिला पंचायत सदस्य सत्ता पक्ष के खिलाफ वोट करेंगे।  उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन के विस्तार में लगी हुई है। 

विज्ञापन
District Panchayat President Election Apna Dal will vote against ruling party in jila panchayat adhyaksh chunav newly appointed state president gave big statement
वाराणसी में अपना दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सियासत तेज हो गई है। सोमवार को अपना दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव में पार्टी के जीते हुए जिला पंचायत सदस्य सत्ता पक्ष के खिलाफ वोट करेंगे। वाराणसी में उनकी पार्टी के तीन सदस्य सुनील सिंह, सविता देवी, सरिता यादव जीते हैं।  

विज्ञापन


अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन के विस्तार में लगी हुई है।  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों को प्रमुख विधानसभाओं में सक्रिय कर दिया गया है। अपना दल (एस )की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अपनी मां कृष्णा पटेल के लिए एमएलसी सीट की मांग करने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सब भ्रम फैलाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि हम सत्ता पक्ष के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। परिस्थितियां जैसी होंगी उसके अनुसार गठबंधन पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगी। प्रदेश की 126 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया गया है। इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। जल्द ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में मिले परिणामों के बाद अपना दल एस को जनाधार खोने का डर है। यही कारण है कि वह इस तरह का भ्रम जाल फैला रहे हैं, ताकि अपना दल के कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर सकें। लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। हमारे कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ हैं।

 इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल के प्रथम काशी आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। मीरापुर बसही स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed