{"_id":"69e5f67d3d0bf26b870bcbb6","slug":"district-level-judo-10-players-each-win-gold-and-silver-over-four-days-20-secure-bronze-medals-in-varanasi-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय जूडो: चार दिनों में 10-10 खिलाड़ियों को स्वर्ण-रजत, 20 ने हासिल किए कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तरीय जूडो: चार दिनों में 10-10 खिलाड़ियों को स्वर्ण-रजत, 20 ने हासिल किए कांस्य पदक
Mon, 20 Apr 2026 03:18 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:18 PM IST
सार
मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करते हैं।
विज्ञापन
जूडो प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जूडो संघ की ओर से बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में चार दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन बालक-बालिका वर्ग के विजेता 40 खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इनमें 10 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 10 ने रजत और 20 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला। संचालन कोच बीना कश्यप ने किया। इस अवसर पर जिला जूडो संघ के सचिव लाल कुमार, भागवत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा
डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न खिलाड़ियों ने अपने साहस और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इन मंचों में जीतकर खिलाड़ियों में अपने जिले और देश के लिए मेडल जीतने का जज्बा आता है। वे अपनी मेहनत को बढ़ाते हैं और आगे खेल में बेहतर करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन